फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह में पेयजल की कमी को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। भद्रवाह कस्बे के निवासियों ने पिछले पखवाड़े पेयजल उपलब्ध न होने को लेकर जल शक्ति विभाग, जिला प्रशासन और राजनीतिक प्रतिनिधियों के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
प्रदर्शनकारियों ने सेरी बाजार में यातायात बाधित किया। लोगों ने प्रशासन, राजनीतिक प्रतिनिधियों खासकर भाजपा विधायक दलीप सिंह परिहार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग 15 दिन बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल करने में विफल रहा है जबकि अचानक आई बाढ़ के कारण कुछ ग्रेविटी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश सरकार और भाजपा विधायक उन्हें हल्के में ले रहे हैं और उनके दयनीय रवैये बेतुके बहानों और झूठे वादों के कारण पूरा कस्बा गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ऐतिहासिक सेरी बाजार स्थित कस्बे के मुख्य केंद्र को अवरुद्ध कर दिया और कहा कि उनके पास अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पानी बहाल होने तक धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। तहसीलदार भद्रवाह कमल प्रीत सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई पाइप जलापूर्ति को बहाल करने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश हिस्सों में शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद धरना हटा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें