उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बट्टल बालियां में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एयरबैग खुल गए जिससे कार चालक बच गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। वीरवार शाम छह बजे के आसपास हुई दुर्घटना में चालक को मामूली चोट आई है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। संवाद