फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाड़या गली बदहाली पर बहा रही आंसू, विधायक बोले- बजट और मंजूरी प्राप्त होते ही मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड-5 बाड़या से वार्ड 20 संगूर चौक तक हाल में गली निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य में बदलाव और बीच में छोड़ने से सड़क की हालत खराब है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अश्विन कुमार और अशोक कुमार का कहना है कि पहले गली में टाइल्स लगाने की योजना थी लेकिन बाद में अचानक तारकोल डाल दिया गया। वह भी अधूरा छोड़ दिया गया। रवि कुमार व तेज बहादुर शर्मा ने कहा कि इस रास्ते से रोज स्कूली बच्चे गुजरते हैं। जर्जर गली और गंदगी के कारण बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्य को जल्द पूरा किया जाए। विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि आगामी प्रस्ताव में इस कार्य को शामिल कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही बजट और मंजूरी प्राप्त होगी मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें