महिलाओं के लिए तीन से चार शौचालय बनाए जाएं
चिनैनी। बार एसोसिएशन चिनैनी के प्रधान तारीक अहमद मुगल ने जिला प्रशासन से स्थानीय अदालत परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग की है। बुधवार को बातचीत में उन्होंने कहा कि शौचालय की कमी की समस्या भी दूर की जाए ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो सकें।
बार एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि चिनैनी कोर्ट में वाटर कूलर न होने के कारण लोगों को या तो ठंडा पानी पीने के लिए प्राकृतिक जल स्रोत पर जाना पड़ता है और या फिर बाजार से ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि शौचालय की कमी के चलते विशेषकर महिलाओं को परेशानी आती है। उन्होंने मांग उठाई है कि महिलाओं के लिए अलग से तीन से चार शौचालय बनाए जाने चाहिए। संवाद