जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में स्थित बाबा गवाह के दरबार में लंगर का प्रसाद ग्र
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में स्थित बाबा गवाह के दरबार में रविवार को माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर रविवार को बाबा गवाह के दरबार में देशभर से सैलानी पहुंचकर मन्नत पूरी होने पर वहां भंडारे का आयोजन करते हैं। रविवार को भी श्रद्धालुओं ने यहां लंगर लगाकर प्रसाद बांटा। सुबह से ही बाबा गवाह के दरबार में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंच गए थे। इस प्राचीन मंदिर में श्रद्धालु नाग देवता के दर्शन कर मन्नतें मांगते हैं। चिनैनी के अलावा उधमपुर व जम्मू से आए श्रद्धालुओं ने लंगर लगाए। संवाद