किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने जिले में ड्रोन सहित उड़ने वाले खिलौनों के विक्रय और प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए उन्होंने एक आदेश जारी किया है। इसमें बताया है कि यह देश सहित प्रदेश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए लोगों से ऐसी वस्तुओें के इस्तेमाल पर परहेज करें और उन्हें पुलिस के हवाले कर दें। इसके बाद जिसके पास भी ऐसी कोई वस्तु मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।