उधमपुर। चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के कार्यालय में शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में पेश आ रही समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। मनकोटिया ने कहा कि नेकां-कांग्रेस सरकार लोगों से किए वादे पूरे करने में विफल रही है।
मनकोटिया ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की सरकार जम्मू-कश्मीर में पूरे तरीके से विफल हो चुकी है और उनका असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों के साथ झूठे वादे कर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की।
इस मौके पर जिले के अलग-अलग दूर दराज क्षेत्र से लोगों के शिष्टमंडल अपने-अपने समस्याओं को लेकर विधायक से मिले। मनकोटिया ने मौके पर लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल प्रभाव से इन समस्याओं के समाधान निकाले।