फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balwant Singh: भाजपा में शामिल होकर जम्मू पहुंचे बलवंत सिंह मनकोटिया, हुआ जोरदार स्वागत

Mon, 03 Oct 2022 02:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया आज जम्मू शहर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, तब जम्मू कश्मीर में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
Balwant singh mankotia - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया सोमवार को दिल्ली से जम्मू पहुंचे। इस दौरान उनका समर्थकों और भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। बलवंत सिंह ने 29 सितंबर को दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद वह आज जम्मू शहर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट से लेकर त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय तक बलवंत सिंह मनकोटिया के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत रैली निकाली। पार्टी में शामिल होने पर ढोल बजाकर मनकोटिया का शानदार स्वागत किया गया। वहीं, इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मनकोटिया ने कहा कि वह भाजपा के साथ प्रदेश की जनता के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, तब जम्मू कश्मीर में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।

विपक्ष के गढ़ में सेंध का दांव: NC और PDP के सियासी किले में शह और मात का खेल खेलेंगे अमित शाह
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बलवंत सिंह मनकोटिया उधमपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनका उधमपुर और उसके साथ लगते क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। इसी साल अप्रैल में बलवंत सिंह मनकोटिया ने आम आदमी पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इससे पहले मनकोटिया जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने पैंथर्स का साथ छोड़ दिया था और फिर अप्रैल में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था, लेकिन अब यह साथ आगे नहीं बढ़ पाया है।

Amit Shah Visit Jammu: गृह मंत्री शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे जम्मू, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें