उधमपुर। बैसाखी और खालसा साजना दिवस पर गुरुद्वारा सिंह सभा में धार्मिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के तहत दो दिन पहले से ही श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया था जिसका समापन बैसाखी के दिन हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जसपाल सिंह ने बताया कि सिख समुदाय के लिए बैसाखी सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। संवाद