फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी मेले में लोगों का मन मोह रहा देविका घाट का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
उधमपुर: सेरग रोड पर लगे बैसाखी मेले का दृश्य. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। देविका घाट से सटे सैरगाह रोड पर आयोजित प्राचीन बैसाखी मेले में शुक्रवार को भी हजारों लोग पहुंचे। शहर व ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण करोड़ों की लागत से तैयार हुआ देविका घाट का सौंदर्यीकरण है।
विज्ञापन

पवित्र देविका नदी के तट पर स्थित बावलियों में स्नान करने के लिए दूसरे दिन भी सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। स्नान के बाद लोगों ने देविका स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की, और मेले का आनंद उठाया। शुक्रवार को दिन भर मेले में चहलपहल रही। महिलाओं व युवतियों ने उत्साह के साथ शृंगार का सामान खरीदा, और युवा व बुजुर्ग खाने पीने की वस्तुओं का आनंद उठाते नजर आए। वहीं, खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लगी रही।
उधर, देविका घाट पर लगाए गए स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार दूसरे दिन भी जारी रहा। मेले की निगरानी के लिए मेला अफसर बनाए गए तहसीलदार दिन भर मेला स्थल का चक्कर लगाते रहे। तहसीलदार ने सीएपीडी के अधिकारी के साथ मिलकर नियमों की अनदेखी कर सामान बेचने वाले स्टॉलों से जुर्माना भी वसूला। बैसाखी मेले के दूसरे दिन भी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

मेले में नागरिक सुरक्षा ने भी एक स्टॉल लगाया था। इसमें लोगों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जा रहे थे। लोगों को भूकंप, बाढ़, आग लगने की स्थिति से बचने के उपाए बताए गए। ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लोगों को विशेष तौर पर स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी गई। लोगों ने दिन भर देविका घाट का आनंद लिया, और फोटो खिंचवाए।

उधमपुर: मेले में खरीदारी करती हुई युवतियां.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: मेले में रिंग प्रतियोगिता खेलते हुए युवा.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: मेले में बर्फ का गोला खाते हुए बच्चा.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: मेले में जलेबी बा पकौड़े खरीदते हुए लोग.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें