फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गुलजार होंगे देविका व नैनसू तीर्थ स्थल, 13 से 15 तक अपने स्वरूप में लौटगा बैसाखी मेला, झूलों के लिए 3.51 लाख का टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पवित्र देविका नगरी में तीन दिवसीय बैसाखी मेले को लेकर मेला समिति और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कोरोना काल के बाद इस बार देविका स्थल पर मेले में फिर से झूले और दुकानों की रौनक देखने लायक होगा। जबकि नैनसू में भी आप शंभू मंदिर के पास भव्य मेला सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


13, 14 और 15 अप्रैल को बैसाखी मेला अपने स्वरूप में लौटने को तैयार है। इसके लिए आयोजकों की ओर से प्रबंध किए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष मेले में झूले लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे। राजस्व विभाग की देखरेख में झूलों के लिए अधिकतम 3 लाख 51 हजार रुपये का टेंडर किया गया है। विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजेंगी जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

नगर परिषद के सहयोग से आयोजित मेले के दौरान साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जा रही है। साथ ही खानपान की गुणवत्ता और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से देविका स्थल की सुंदरता और संपत्ति प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। दुकानों को व्यवस्थित तरीके से लगाया जाएगा ताकि पार्क और आसपास के क्षेत्र को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और उपायुक्त के निर्देशानुसार पूरे मेले में निगरानी एवं व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। आयोजन में तहसीलदार जय सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जबकि उनके साथ सहायक के रूप में मुख्य बागवानी अधिकारी बीबी गुप्ता सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा नैनसू में आयोजन की देखरेख बीडीओ कर रहे हैं। मेला कमेटी सदस्य एवं गिरदावर बिमल शर्मा ने बताया कि झूलों का सामान लेकर वाहन वीरवार शाम तक पहुंच गएं हैं और जल्द ही झूले लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें