फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैसाखी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
चिनैनी के बैणी संगम पर लगे बैसाखी मेले का दृश्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। बैणी संगम पर तीन दिवसीय बैसाखी मेले में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेला स्थल पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई। भगवान शिव और माता पार्वती के भक्तों ने देविका व तवी नदी के संगम पर पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक मेला स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बैसाखी मेले की शुरुआत विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने रिबन काटकर की।
इसके बाद विधायक ने मंदिर में माथा टेका और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मेला स्थल पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से शिविर भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें