फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा वासुकीनाग मंदिर में पांचवां वार्षिक मेला, भंडारे में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पंचायत केला गांव में स्थित बाबा वासुकीनाग मंदिर में सोमवार को पांचवें वार्षिक मेले व विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। दोपहर बाद हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई और मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का आना जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे थे। भक्तों ने बाबा वासुकीनाग के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई।
मेले के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की दुकानें लगाई गई थीं। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और मेले का आनंद उठाया। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा।
बाबा वासुकीनाग मंदिर कमेटी के प्रधान बलवान सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में भाईचारे को बढ़ावा देना और लोगों को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी मेले को और भव्य रूप देने के प्रयास किए जाएंगे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें