फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सूरज की किरण के सामने आए बादल, नहीं हो पाए बाबा भोलेनाथ के दर्शन

Wed, 15 Jan 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
चिनैनी के बाबा बूढ़ा केदारनाथ में लगा श्रद्धालुओं का तांता। संवाद - फोटो : chinani
विज्ञापन
बाबा बूढ़ा केदारनाथ में सुबह से लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, हर-हर महादेव के जयकारे लगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। मकर संक्रांति पर बाबा बूढ़ा केदारनाथ में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मकर संक्रांति पर सूर्य की किरणें चट्टानों को चीरती हुई गुफा के अंदर प्रवेश करती है, इसी अद्भुत दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालु यहां आते हैं ।
मंगलवार को भी बाबा बूढ़ा केदारनाथ में विराजमान भगवान शिव के घुटने पर सूर्य की किरण पड़नी थी, लेकिन सुबह से ही बादल छाए रहने से यह नजारा नहीं दिखा। इससे श्रद्धालुओं में सूर्य किरण गुफा के अंदर देखने का मलाल रहा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी सुभाष चंद्र ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सूर्य की किरण सुबह करीब 10:00 बजे के करीब पड़नी थी, मगर बादलों के कारण नहीं पहुंच पाई। उन्होंने भगवान शिव के इस प्राचीन मंदिर में माथा टेककर
विज्ञापन

मन्नतें मांगी।
भंडारे का आयोजन: बाबा बूढ़ा केदारनाथ में मकर संक्रांति पर भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर और हर हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव के दर्शन किए और उसके बाद विशाल भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर बाबा बूढ़ा केदारनाथ के अलावा मंदिर दोशाला, बैनी संगम, सुद्ध महादेव, मानतलाई, गौरीकुंड, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, छोटा अमरनाथ गुफा और अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें