उधमपुर। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक कंटेंट वायरल करना उधमपुर आवाज इंस्टाग्राम पेज को भारी पड़ गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव संबल से जुड़े संवेदनशील मामले में उधमपुर आवाज पेज से कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो, कंटेंट अपलोड किए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसा कंटेंट सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था को भंग कर सकता था। पुलिस पहले ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री शेयर करने को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुकी है। चेतावनी दी गई थी कि उल्लंघन करने वालों पर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ऑनलाइन पोर्टल और आम जनता से फिर अपील की है कि अफवाह न फैलाएं और केवल आधिकारिक व प्रमाणित जानकारी पर ही भरोसा करें। संवाद