फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता वैन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जल निकायों का संरक्षण सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें जल की बरबादी से बचाना चाहिए। यह अपील एडीसी अशोक कुमार ने लोगों से की है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की ओर से वुमन वेलफेयर सोसाइटी जम्मू के सहयोग से जिला जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण को लेकर एक सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आगाज हुआ। इस दौरान एडीसी अशोक कुमार ने डीसी ऑफिस कांप्लेक्स से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा हर घर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई पहल की गई हैं। केंद्र प्रायोजित जल जीवन मिशन भी इसमें मुख्य रूप से शामिल है। इसका उद्देश्य जिले के हर घर में पीने योग्य पेयजल उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एडीडीसी ने लोगों से इस तरह के अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने और जल संरक्षण में एक सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के बारे में आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों को कवर किया जाएगा। जागरूकता अभियान का समापन 22 मार्च को विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर होगा। इस अवसर पर जल शक्ति हाइड्रोलिक सर्कल उधमपुर के एसई पीपी अरोड़ा, एईई संदीप गुप्ता, जेके महिला कल्याण सोसायटी जम्मू के कार्यकारी निदेशक तिलक राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें