उधमपुर-जीडीसी नीली नाला में जारूगता रैली निकालते छात्र
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नीली नाला की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव और शिक्षित भारत अभियान के बैनर तले वीरवार को ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राचार्य प्रो. हंसराज के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य छात्रों और आम जनता के बीच गंभीर मुद्दों और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारण होने वाले खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
रैली को कॉलेज परिसर से प्राचार्य प्रो. हंसराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
रैली में छात्रों ने मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आने के संदेश को दर्शाते हुए नारे लगाए। छात्रों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए आसपास के आम लोगों के साथ बातचीत भी की।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य प्रो. स्वाति दत्त, डॉ. रंजीता लांघे और मनीषा कांचरू के अतिरिक्त डॉ. रेणु गुप्ता, डॉ. पारुल छिब्बर, शालू जमोरिया, इम्तियाज अहमद बत्ती और अन्य शामिल थे।