चिनैनी के बूढ़ाकेदार प्राईमरी स्कूल से रैली निकालते बच्चे:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। चिनैनी शिक्षा जोन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाकेदार से विद्यार्थियों व स्कूल प्रशासन ने रैली निकालकर सरकारी स्कूलों का लाभ लेने की अपील की। वीरवार दोपहर रैली बूढ़ाकेदार नाथ से शुरू होकर गांव के कई हिस्सों से गुजरी, जहां बच्चों के बनाए नारों से लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। क्योंकि, सरकारी स्कूलों में बच्चों के खाने की सुविधा से लेकर छात्रवृत्ति, स्कूल की वर्दी, और निशुल्क पढ़ाई मिलेगी। बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। बच्चों ने रैली के लिए घर घर में चिराग जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा और शिक्षा है अनमोल रत्न इसे पाने का करें जतन जैसे नारे लिखे। रैली में स्कूल की प्रमुख नीलम कुमारी, शिक्षक बानू प्रताप व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
चिनैनी के बूढ़ाकेदार प्राईमरी स्कूल से रैली निकालते बच्चे:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR