फोटो...कीरू पावर प्रोजेक्ट में सीवीपीपी ने चिकित्सा शिविर लगाया, दूरदराज के लोगों की जांच हुई।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले के कीरू जल विद्युत परियोजना में चिनाब घाटी पावर प्रोजेक्ट्स (सीवीपीपी) ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन परियोजना के प्रमुख राज मल ने किया। शिविर में सात दर्जन से अधिक बीमारों की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी गईं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित शिविर में 84 लोगों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से 45 से 60 वर्ष की आयु वाले लोग थे। इस दौरान डॉ. सुजीत शुक्ला, डीसीएमओ ने लोगों की जांच की, और उन्हें निशुल्क दवाईयां प्रदान कीं। इस दौरान मानव संसाधन अधिकारी रोहित सिंह, अभियंता इखलाक, जेई मुनीश कपिल, सहायक प्रोग्रामर पुरुषोत्तम, आदि उपस्थित रहे। संवाद