चिनैनी में शिविर लगाकर अपनी जमीन अपनी निगरानी को लेकर जानकारी देते अधिकारी :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। सुद्धमहादेव में सोमवार को एक शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें एडीडीसी कांता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसमें ग्रामीणों को अपनी जमीन अपनी निगरानी को लेकर जानकारी दी गई। बताया गया कि लोग ऑनलाइन अपनी भूमि का लेखाजोखा देख सकते हैं। इस दौरान डिप्टी डीईओ शबी, तहसीलदार वेद प्रकाश, नायव तहसीलदार तनवीर शाह, डीडीसी ऊषा देवी, बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद और बीडीओ ओपी भगत मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर तहसील कार्यालय में भी नायब तहसीलदार सुदर्शन गुप्ता ने भी लोगों को जानकारी दी। जिसमें गांव बेश्टी, टंडार, नगुलता, मादा, डोगरा, आदि के लोग मौजूद रहे। संवाद