संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। डिग्री कॉलेज में समर इंटर्नशिप नशा मुक्ति को लेकर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ड्रग्स यूथ एंड द फ्यूचर फैसिलिटेशन पर सेमिनार के दौरान रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
कॉलेज के प्रधानाचार्य भुवनेश चंद अताल ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया और कार्यक्रम में जिन छात्र छात्राओं ने खेलकूद में कॉलेज का नाम रोशन किया उन छात्र-छात्राओं की सराहना की गई। इसके बाद नशा मुक्ति को लेकर एक प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रतियोगिता में पहला स्थान अर्पिता बंद्राल ने हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य भुवनेश चंद अताल, केवल कुमार, डॉक्टर राकेश पंडित, प्रोफेसर सुमिता राव, प्रोफेसर सोनिया राज,प्रोफेसर रितिका महाजन, डॉक्टर पीयूष शर्मा, डॉक्टर दिनेश कुमार और प्रोफेसर संजय मल्होत्रा मौजूद थे।