फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
खेल विभाग के प्रतिनिधि  कोशल शर्मा  नशा मुक्त भारत अभियान पर स्कूल के छात्र और शिक्षक को शपथग्र
विज्ञापन
डोडा। सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए खेल विभाग के प्रतिनिधि कौशल शर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान पर सोमवार को एक मार्मिक भाषण दिया। उन्होंने नशा मुक्त समाज के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वह छात्रों से स्वस्थ व खुशहाल राष्ट्र के लिए प्रयास करने का आग्रह करते हैं। आइए सकारात्मक बदलाव का आंदोलन बनाने के लिए हाथ मिलाएं। कार्यक्रम का आयोजन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह बलोरिया की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिस सुमैया ने किया। शिक्षा विभाग से शाहिस्ता कौसर, लेक्चरर शाहिद बशीर और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें