मां बगलामुखी मंदिर मियां बाग में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
- दिन में हुआ हवन-यज्ञ और भंडारा, रात्रि में जागरण कर किया महामाई का गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मियां बाग स्थित मां बगलामुखी मंदिर में सोमवार को मां बगलामुखी जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ और भजन-संकीर्तन के बाद भंडारा भी लगाया गया। काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि मौनी बाबा और सुभाष गिरि महाराज की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में धूमधाम से मां बगलामुखी जयंती मनाई गई है। इस उपलक्ष्य में 30 अप्रैल से मंदिर में विशेष पूजन और धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभ किया गया था। तीन मई को कलश यात्रा निकाली गई थी और आज जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारा लगाया गया है। रात को मां भगवती के जागरण का आयोजन भी किया गया।