रामबन। पुलिस ने स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक बंगला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया। कलाकारों ने संगीत और गायन की प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन ने उभरते कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान किया। इस दौरान लोगों को नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक किया गया और नशा मुक्ति सहायता व परामर्श के लिए हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी गई।
लोगों को हेल्पलाइन नंबर 112 (इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम), 1930 (साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन) और 1933 नशा मुक्ति सहायता के बारे में बताया गया। बालिका शिक्षा एवं महिला सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया। समापन पर बीपीएल परिवारों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। संवाद