चिनैनी। कस्बे में मिशन युवा के तहत संजीव कुमार तथा सुनील कुमार ने मंगलवार को लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मिशन युवा के तहत लोग आसानी से कर्ज ले सकते हैं। इसमें उन्हें किसी की गारंटी नहीं देनी पड़ेगी। लोग कर्ज लेकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।
मिशन युवा दूत सुनील कुमार तथा संजीव कुमार ने बताया कि मिशन युवा एप डाउनलोड कर 18 से 59 साल आयु तक के लोग कर्ज के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कर्ज से वे अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। इसमें महिलाओं को 30 तथा पुरुष को 25 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये तक कर्ज लेने पर कोई भी गारंटी नहीं है , ऑनलाइन आवेदन करने के 65 दिन के अंदर कर्ज मिल जाएगा और उससे कोई भी व्यक्ति अपना स्वरोजगार खोल सकता है। संवाद