फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टीबी रोगियों को फल वितरित किए, जागरूकता वैन रवाना

विज्ञापन
उधमपुर। विश्व टीबी दिवस पर जिला टीबी अस्पताल आए टीबी मरीजों को फल वितरित करते विभाग के अ​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। विश्व टीबी दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मन्हास के मार्गदर्शन में उप सीएमओ उधमपुर, डीआईओ और अन्य की उपस्थिति में सीएमओ कार्यालय के मीटिंग हॉल में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे।
लोगों को टीबी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। जिला टीबी अधिकारी डाॅ. अनिल सलोच ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी ला इलाज बीमारी नहीं है। इसका इलाज निशुल्क होने के साथ ही सभी प्रकार के मरीज के टेस्ट भी निशुल्क टीबी अस्पताल में किए जाते हैं और दवाईयां भी दी जाती हैं। अगर किसी को दो हफ्ते से ज्यादा बलगम वाली खांसी, लो ग्रेड बुखार, या फिर रात में पसीना आना, वजन कम होना, भूख न लगने जैसे लक्षण अपने आप में दिखते हैं तो वह फौरन टीबी अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ उधमपुर की ओर से टीबी जागरूकता वैन को भी रवाना किया गया जो शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीबी से बचाव के लिए जागरूक करेगी। वहीं, जिला टीबी अस्पताल में आए हुए टीबी रोगियों को फल और पोषण युक्त खाद्य टोकरियां भी वितरित की गईं। इसके अलावा जिला के सभी मेडिकल ब्लॉकों में विभिन्न टीबी जागरूकता पर सत्र आयोजित किए गए। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी से पीड़ित मरीज के परिजनों को बीमारी से बचाने के लिए टीबी प्रवेंटिंग थेरेपी सिंगल डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें