उधमपुर। उधमपुर पुलिस की तरफ से बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। एसएसपी उधमपुर डाॅ. विनोद कुमार के दिशा निर्देशन पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है।
डीएसपी गुरमीत सिंह ने नशीली दवाओं की लत के बुरे प्रभावों के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि छात्रों को नशे के इस खतरे पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इसके साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम, साइबर क्राइम के प्रकार जैसे कि हैकिंग, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, साइबर टेररिज्म, साइबर स्टैकिंग, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, फाइनेंशियल क्राइम्स विषयों पर प्रकाश डाला और सर्तक रहने को कहा। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे विभिन्न क्रेडिट कार्ड, एटीएम आदि के अपने ओटीपी को साझा न करें।