फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू ने यौन उत्पीड़न रोकथाम को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
यूजीसी विनियम की कार्यशाला में भाग लेते छात्र व अन्य। 
विज्ञापन
- राष्ट्रीय कार्यशाला में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई व सुरक्षित परिसर के लिए ठोस रणनीतियां तैयार की गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने पीओएसएच अधिनियम, 2013 और यूजीसी विनियम 2015 पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
इसमें छात्रों और कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और सुरक्षित परिसर के लिए ठोस रणनीतियां तैयार की गईं। कार्यशाला की मुख्य वक्ता और पीओएसएच विशेषज्ञ ज्योति सोलारिया ने यौन उत्पीड़न की परिभाषा, प्रकार और कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अवांछित यौन प्रस्ताव, यौन एहसान के लिए दबाव डालना, यौन टिप्पणियां करना और शारीरिक या मौखिक उत्पीड़न जैसी घटनाएं कार्यस्थल और शैक्षणिक परिसरों में यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आती हैं। सोलारिया ने क्विड प्रो क्वो और शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण जैसी अवधारणाओं को भी समझाया, जो यौन उत्पीड़न के महत्वपूर्ण पहलू हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने लैंगिक संवेदनशीलता, सम्मान और सुरक्षित परिसर के माहौल को बढ़ावा देने के लिए नाटक, गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

एसएमवीडीयू के रजिस्ट्रार अजय कुमार शर्मा ने अतिथि वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय और एसएमवीडी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन समिति में आईसीसी की अध्यक्ष डॉ. काकली मजूमदार, राजेश शर्मा, रितु शर्मा, डॉ. वरुण दत्ता, जयपाल सिंह जामवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम का समापन एक जागरूकता रैली के साथ हुआ, जिसमें परिसर में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें