फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में चलाया गया व्यापक सूचना एवं संचार अभियान

Tue, 27 May 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामबन में व्यापक सूचना एवं संचार अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामबन। जिला प्रशासन ने नशे की लत को मिटाने और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। इसके तहत डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान चलाया गया। इसके तहत सभी 11 ब्लॉकों और नगर परिषद रामबन में व्यापक सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) कार्यक्रम हुए।
अभियान के तहत डाक बंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक अर्जुन सिंह राजू ने किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मो. इकबाल और अन्य संसाधन व्यक्तियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने लोगों को इसके शारीरिक मानसिक और सामाजिक नतीजों के बारे में बताया।
विज्ञापन

त्रिगाम अपर, सुजमतना-बी, राजग्रह, गूल पार्थमुल्ला, धरम बी, थाथर लोअर, फामरोटे, कर्मा, कंघा, सिलधर और सेना भट्टी-बी सहित कई पंचायतों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें छात्रों, शिक्षकों, स्वास्थ्य, पुलिस, समाज कल्याण और सूचना विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
पंचायत गूल पार्थमुल्ला में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप विभागीय मजिस्ट्रेट इम्तियाज अहमद ने लोगों को नशे की लत के दूरगामी परिणाम बताए। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने नशीली दवाओं के उपयोग के विनाशकारी स्वास्थ्य प्रभाव बताए। जम्मू-कश्मीर पुलिस और आबकारी विभाग के प्रतिनिधियों ने कानूनी प्रभावों और प्रवर्तन रणनीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारियों ने प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों का समर्थन करने के लिए उपलब्ध सरकारी हेल्पलाइन और पुनर्वास पहल बताई। कार्यक्रम में नगर परिषद के सीईओ सुदर्शन जामवाल समेत कई सरकारी अधिकारी, नागरिक समाज के सदस्य और उत्साही छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें