फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोरी किया ऑटो-रिक्शा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
काबू किए गए आरोपी और बरामद किया गया ऑटो। 
विज्ञापन
कटड़ा। जिला पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चोरी का मामला सुलझा लिया है। थाना कटड़ा में एक अप्रैल को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान मोहम्मद खुशाल निवासी परनोते तहसील,रामबन व राहुल कुमार निवासी चक्की बैंक पठानकोट, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तिलक राज पुत्र चरणदास निवासी घोरड़ी, रामनगर ने दर्ज शिकायत में बताया था कि वह मौजूदा समय में कटड़ा में रह रहा है। उसका ऑटो-रिक्शा (जेके14ड़ी-6485) 31 मार्च की रात अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत थाना कटड़ा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद चोरी किया गया ऑटो-रिक्शा बरामद करने के साथ पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया ने कहा कि आरोपितयों से पूछताछ की जा रही है। अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें