उधमपुर। पुलिस स्टेशन रेहंबल की टीम ने फलाटा नाके पर नियमित जांच के दौरान जम्मू से श्रीनगर जा रहे कैंटर को रोका। निरीक्षण करने पर वाहन के अंदर क्रूरता से बंधे 20 गोवंश मिले, जिन्हें बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। चालक की पहचान शिव दत्त पलौरा, जम्मू और सह-यात्री जाकिर हुसैन खटाना मंजमोह, काजीगुंड, अनंतनाग के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बचाए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। संवाद