पौनी। ब्लॉक के भारख क्षेत्र में शुक्रवार रात को दो युवकों में कहासुनी हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक -दूसरे पर कैंची और चाबी से हमला कर दिया। हमले में मोहित शर्मा (23) पुत्र तिलक राज निवासी डब तहसील पौनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने पीएचसी भारख ब पौनी में इलाज के लिए लाया गया।
उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए रियासी से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहित पर दूसरे युवक ने हेयर ड्रेसर की दुकान से कैंची लेकर हमला कर दिया था। इससे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, पौनी पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक जितेंद्र सूरी (23) पुत्र कुलदीप राज सूरी निवासी भारख तहसील पौनी जिला रियासी को कुछ चोटें आई हैं।
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र पर गंभीर रूप से घायल युवक मोहित ने चाबी से हमला किया था। इस झगड़े में एक युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दूसरे आरोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहित के परिजनों का कहना है कि 2 लड़कों ने मोहित पर हमला किया था।