फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस हिरासत में मौत, चौकी प्रभारी मुख्यालय में अटैच, मुंशी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी मार्ग पर बाणगंगा पुलिस चौकी में हिरासत के दौरान एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहनलाल (27) निवासी गांव पुराना दरूड़, कटड़ा के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर चौकी प्रभारी को जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया और जांच होने तक मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोहनलाल को पुलिस ने गांव पुराना दरूड में ही चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। वीरवार को सोहनलाल पुलिस चौकी के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। इसको लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मृतक युवक को तुरंत कटड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शुक्रवार को युवक का दाह संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मृत्यु को लेकर पुलिस विभाग ने विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। साथी न्यायिक जांच के भी आदेश हैं। वही, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी अमित गुप्ता के आदेशों पर बाणगंगा पुलिस चौकी प्रभारी को जिला पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। पुलिस चौकी के मुंशी को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार कटड़ा के नेतृत्व में जांच दल न्यायिक जांच आगामी एक सप्ताह में पूरी करेगा। तो दूसरी और पुलिस विभाग द्वारा इस मामले को लेकर विभागीय जांच भी शुरू कर दी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें