फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पानी भरने गई युवतियों से मारपीट, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के समीपवर्ती क्षेत्र संबल-जीरो मोड़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां कछ युवकों पर युवतियों के साथ मारपीट करने और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। मंगलवार को मां रानो देवी पीड़ित बेटियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ शरारती युवक उनकी बेटियों को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बेटियां घर के पास बावली पर पानी भरने जाती हैं तो आरोपी रास्ता रोककर गाली गलौज करते हैं। वे कहते हैं कि यदि पानी भरना है तो धर्म परिवर्तन करना होगा। आरोपियों ने हाल ही में युवतियों को जबरन ऑटो में बिठाने का प्रयास किया और बाद में घर में घुसकर हंगामा व मारपीट की। इस बारे में पुलिस को पहले भी सूचित किया गया था लेकिन सख्त कदम न उठाए जाने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं डीएसपी (मुख्यालय) प्रहलाद शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। गवाह, तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें