फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं बढ़ाने पर बिफरीं आशा वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। वेतन बढ़ाने और सुरक्षा उपकरणों की कमी पर आशा वर्कर्स का गुस्सा फूट गया। शनिवार को उन्होंने उप जिला अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह के समय उपजिला अस्पताल परिसर में एकत्रित हुई आशा कार्यकर्ताओं ने विभाग के उच्च अधिकारियों के प्रति जमकर रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि कि विभाग के उच्च अधिकारी उनका वेतन बढ़ाने और उन्हें पीपीई किट जैसी जरूरी चीजें मुहैया करवाने में पूरी तरह से नाकाम हो रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की अध्यक्ष रिंकू देवी, महासचिव रोजी बेगम के अलावा नुसरत बेगम, सुषमा देवी ने कहा कि उनकी मांग है कि जल्द उनका वेतन बढ़ाया जाए और नियमित किया जाए। क्योंकि सभी कार्यकर्ता बिना किसी डर के डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोविड 19 महामारी में कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। हमारी वास्तविक मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें