फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ते ही बस अड्डे में सामाजिक दूरी दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बस अड्डे और मेटाडोर स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बाद अब सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में यात्री वाहनों के अंदर जरूरत से अधिक यात्री बिठाए जा रहे हैं। बस अड्डे पर यात्री भीड़ लगाकर खड़े दिख रहे हैं। कोरोना संकट के बीच इससे खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब तीन सप्ताह पहले जिले में यात्री वाहनों को सीमित यात्रियों के साथ चलाने की अनुमति मिली थी। यात्री वाहनों के शुरू होने पर बहुत कम यात्रियों को यात्रा करते हुए देखा गया, लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। बस अड्डे और मेटाडोर स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इससे ट्रांसपोर्टरों को भी राहत मिल रही है। लेकिन बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है, जोकि सभी के लिए चिंता का विषय है। टिकट काउंटर के पास यात्रियों की भीड़ लग रही है और इनको कोई रोकने का भी काम नहीं कर रहा है। बस अड्डा से ही यात्री वाहन भर कर निकल रहे हैं।
जब यह यात्री वाहन शहर की सीमा को पार कर ग्रामीण इलाकों की सीमा में प्रवेश करते हैं तो फिर इनमें जरूरत से अधिक यात्रियों को बिठाया जा रहा है। प्रशासन ने मेटाडोर स्टैंड पर 50 प्रतिशत और बस पर 67 प्रतिशत यात्रियों को बिठाने की अनुमति प्रदान की है, लेकिन इनमें जरूरत से अधिक यात्रियों को बिठाकर हालात को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसको लेकर सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें