परिवहन विभाग के अधिकारी वाहन चालकों को जागरूक करते हुए। संवाद
- फोटो : katra
कटड़ा। सड़क सुरक्षा माह के तहत बस स्टैंड पर वाहन चालकों को मोटर व्हीकल विभाग के अधिकारियों ने चालकों को पर्चे बांटे। साथ ही जागरूक किया। वाहन चालकों को बताया कि उन्हें यातायात नियमों को लेकर किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।
एआरटीओ रियासी नीरज शर्मा के साथ ही इंस्पेक्टर निखिल शर्मा, तुषार अंथाल आदि ने वाहन चालकों से कहा कि वह ओवर चार्ज, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग आदि करने से बचें। किसी भी प्रकार का नशा करके बिल्कुल भी वाहन न चलाएं। दस्तावेज साथ रखें। दिव्यांग सहित मरीज व बुजुर्ग यात्री की पूरी तरह से सहायता करें। सभी सवारियों के साथ शालीनता से पेश आएं। साथ ही नाबालिगों को किसी भी सूरत में वाहन चलाने की इजाजत न दें। एआरटीओ रियासी ने कहा कि वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा आगे भी जागरूक कैंप का आयोजन किया जाएगा। संवाद