फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एआरटीओ डोडा ने 85 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
अ​भियान के दौरान विभाग और पुलिस की टीम।
विज्ञापन
डोडा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अबरार अहमद कृपाक (जेकेएएस) ने वीरवार रात को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-244 पर व्यक्तिगत रूप से नाका लगाया। इनमें 85 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन


आधी रात को चलाए गए अभियान में 155 वाहनों की गहन जांच की गई। इनमें से 85 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए और उनका चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान कुल 3,14,000 का जुर्माना वसूला गया। विशेष नाके का उद्देश्य लापरवाही से वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, वैध दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने और अन्य गंभीर यातायात उल्लंघन पर अंकुश लगाना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें