फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालरा कॉलेज के राष्ट्र सेवा योजना विंग ने स्वच्छता अभियान चलकार लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
उधमपुर: कालरा कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विंग के सदस्य सफाई अभियान चलाते - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। बट्टलबालियां स्थित कालरा कॉलेज ऑफ एजूकेशन के राष्ट्र सेवा योजना विंग ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत वीरवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी भाग लेकर वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों ने स्वच्छता ही सेवा के बारे में जागरूक किया। कहा कि हमें घर व आसपास सफाई रखनी है। आसपास जमा गंदगी से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वच्छता अपनाकर कई संक्रमणों से बच सकते हैं। स्वच्छता से अच्छे स्वास्थ्य के साथ हमें साफ वातावरण भी मिलता है। जिससे तन और मन प्रफुल्लित होता है। इसलिए, सभी को आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें