भद्रवाह। पुलिस ने द्रुडु के बाहरी इलाके में छापा मारकर तीन जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। जुआरियों की पहचान विनोद कुमार निवासी कोंडा, संदीप कुमार निवासी धुरु और चैन सिंह निवासी नाओटा, भद्रवाह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग द्रुडु के बाहरी इलाके के एक घर में जुआ खेल रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त स्थान पर छापामारी की, और मौके पर जुआ खेलते मिले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद