फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में सोमवार सुबह पुलिस ने हरि मोर्ट्स गली के पास से एक युवक को दस ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शुभम उर्फ गुगु निवासी पांडव मंदिर के रूप में हुई है। सुबह करीब दस बजे पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे हरि मंदिर के नजदीक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। वह पुलिस को देख कर घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ कर जब तलाशी ली तब उसके पास से दस ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार कर व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें