किश्तवाड़। डाकबंगला में सोमवार को जनता जागरूकता मंच ने प्रेसवार्ता कर लोगों की समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों को उजागर किया। मंच के जिला प्रधान शाकिर सिद्धीकी ने किश्तवाड़ शहर में सब्जी मंडी बनाने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। साथ ही फुटपाथ की मरम्मत की करवाने सहित सब्जियों दाम की जांच करने की अपील की है। कहा कि जिला में शिक्षा विभाग में भी सुधार लाया जाए, जहां शिक्षक कम हैं वहां उपलब्ध करवाए जाएं। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्कूलों में अटैच किए शिक्षकों को डिटैच किया जाए। तबादला नीति में पारदर्शिता लाई जाए। पानी की कमी दूर करने सहित बिजली कटौती कम करने, पन बिजली परियोजनाओं में बेरोजगारों को रोजगार देने सहित संपर्क मार्ग बनाने की मांग उठाई है।