उधमपुर। पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले को सुलझाने में रविवार को कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने स्कूटी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार शिव नगर निवासी अमन शर्मा ने पुलिस स्टेशन उधमपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि घर के बाहर से जेके14एफ-2357 नंबर की स्कूटी चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएचओ विजय सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें एक आरोपी ने जुर्म कबूल लिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर स्कूटी को शिव नगर इलाके से बरामद कर लिया। वहीं, शिवनगर निवासी गल्लु को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।