फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से भेजे गए आतंकियों का जल्द कर दिया जाएगा सफाया : ब्रिगेडियर मिश्रा

विज्ञापन
भद्रवाह में लोअर भेजा गांव में आयोजित मेगा वितरण शिविर में लाभा​र्थियों को जरूरत का सामान वितरि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले सबसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के अपने प्रयास को जारी रखते हुए, सेना की 4 राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह के भेजा पंचायत में ट्राइबल आबादी के बीच सोलर लाइट, सिलाई मशीन, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र वितरित किए।
इस अवसर पर 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर सुनील मिश्रा ने आश्वासन दिया कि सेना विकास के युग को पटरी से उतारने नहीं देगी और जिला में मौजूद आतंकवादियों का जल्द ही सफाया कर दिया जाएगा। ब्रिगेडियर मिश्रा ऑपरेशन सद्भाव के तहत जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह के भेजा पंचायत में ट्राइबल आबादी के लिए आयोजित मेगा वितरण समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डोडा जिले में सेना की तैनाती का एकमात्र उद्देश्य शांति बनाए रखना है। मेगा वितरण शिविर जिसमें कटयारा, भेजा और सरतिंगल पंचायत के गुज्जर, गद्दी और सिप्पी आदिवासी समुदायों के निवासियों ने भाग लिया, लोअर भेजा गांव में आयोजित किया गया था। इस मौके पर कमांडर 9 सेक्टर आरआर ब्रिगेडियर सुनील मिश्रा मुख्य अतिथि थे, जबकि डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल और उपाध्यक्ष संगीता रानी भगत मुख्य अतिथि थीं। वहीं, लाभार्थियों ने समय पर मदद के लिए सेना का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें