फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रविवार सुबह डेल्टा फोर्स मुख्यालय स्थित आर्मी गैरीसन में एक संतरी पोस्ट में एक सेना के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सैन्य पुलिस (सीएमपी) से सूचना मिली थी कि डेल्टा फोर्स मुख्यालय में एक पोस्ट में संतरी ड्यूटी करते समय एक सेना के जवान ने अपनी सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक जवान की पहचान विजय कुमार (27) पुत्र वेजिंदर कुमार निवासी पिलानी, सूरजगढ़, जिला झुंझुनू, राजस्थान के रूप में की है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया।
जिला अस्पताल रामबन के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद रफी ने बताया कि बटोत पुलिस द्वारा एक गोली से जख्मी जवान का शव जिला अस्पताल रामबन लाया गया।
उन्होंने बताया कि विस्तृत पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक जवान के शव को सेना को सौंप दिया गया है।
बटोत के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर विजय कोतवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सैनिक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामला मानवीय मृत्यु से संबंधित है इसलिए मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए रामबन पुलिस ने पुलिस स्टेशन बटोत में धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें