फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनगणना की तैयारी पर डिजिटल भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील

Wed, 20 May 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देने तथा नागरिकों की डिजिटल भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम कटड़ा पियूष धोत्रा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने आम नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां देते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। एसडीएम ने बताया कि भारत सरकार जनगणना को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस बार जनगणना प्रक्रिया में डिजिटल माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाएगा, जिससे आंकड़ों का संकलन पारदर्शी, तेज और अधिक सटीक तरीके से संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को इस प्रक्रिया से जोड़ना है ताकि देश की वास्तविक जनसंख्या, सामाजिक स्थिति तथा विकास संबंधी सही आंकड़े सामने आ सकें।
विज्ञापन

जानकारी दी कि आने वाले समय में जनगणना से संबंधित व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराकर प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि कटड़ा क्षेत्र में प्रशासन जनगणना को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें