फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल में निकाली नशा विरोधी मेगा पदयात्रा और बाइक रैली

Thu, 21 May 2026 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामबन। ''नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान'' के तहत जिला प्रशासन रामबन ने बनिहाल में एक विशाल जागरूकता पदयात्रा, बाइक रैली और विभिन्न खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। इस बड़े आयोजन का नेतृत्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की आयुक्त सचिव तथा जिले की मेंटर सचिव बबीला रकवाल ने किया।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों, शिक्षकों, स्थानीय लोगों और अधिकारियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए एक वॉलीबॉल मैच का उद्घाटन किया। आयुक्त सचिव ने स्कूल परिसर से बाइक रैली और मेगा पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो मुख्य बाजार से होते हुए डाक बंगला बनिहाल पर जाकर पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए बबीला रकवाल ने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए प्रशासन, स्कूलों और अभिभावकों को मिलकर काम करना होगा। वहीं उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि उपराज्यपाल द्वारा शुरू किए गए 100 दिवसीय नशा विरोधी अभियान को जिले में पूरी ताकत से लागू किया जा रहा है। इस मौके पर एसएसपी अरुण गुप्ता और एडीसी वरुणजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें