फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना से एक और मौत, 102 लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में मंगलवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई और 100 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ एक की जिला अस्पताल के अंदर संक्रमण से मौत हो गई। राहत भरी बात यह है कि संक्रमितों की दुगनी संख्या में 220 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। मामले बढ़ने पर एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। जिले में अब 1251 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में रविवार और सोमवार को राहत मिली थी। इन दो दिन तक हर रोज 100 से कम लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ करीब 400 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। लेकिन मंगलवार को फिर से मामलों बढ़ोतरी हो गई है। शाम तक जिले में कुल 102 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें सात लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। 95 लोग जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं। मेडिकल ब्लाक टिकरी में 23, चिनैनी में 23, रामनगर में 11, पंचैरी में 11, बसंतगढ़ में दो, मजालता में तीन, शहर में 14 और 15 सुरक्षा कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में रहने पर 100 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। मामले बढ़ने के साथ जिले में टेस्टिंग भी तेज कर दी गई है। हर रोज जिले में 1500 से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10220 हो गए हैं। 8854 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 115 की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1251 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें