उधमपुर। देवका तट स्थित साईनाथ मंदिर में 18 जून को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर से जुड़े प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
मंदिर के पुजारी स्वामी मंगलदास ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को रामायण कथा का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 18 जून को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक भंडारा चलेगा। संवाद