फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइन शॉप मामले पर गुस्सा बरकरार

Sat, 06 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बट्टलवालियां क्षेत्र में शराब की लत लगने से युवक की हुई मौत मामले के बाद वाइन शॉप के विरोध में लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। वाइन शॉप को स्थानांतरित करने की मांग पर तीसरे दिन भी गांव के लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया। स्थानीय लोागों ने सरपंच मनमोहन रैना के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर वाइन शॉप के विरोध में              प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी स्वर्णकांता ने कहा कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा स्थानीय फैक्ट्रियों में काम करते हैं।
विज्ञापन


वाइन शॉप पास होने के कारण उन पर असर पड़ रहा। इससे  पहले भी क्षेत्र के कई युवक शराब की लत लगने से जान गवां चुके हैं। सरपंच मनमोहन रैना ने कहा कि वाइन शॉप ऐसी जगह पर है, जहां युवक और किशारों को शराब आसानी से मिल जाती है। अब तक बड़ी संख्या में युवक इसके आदि भी हो चुके हैं। सिटी से भी लोग यहां शराब पीने के लिए पहुंचते हैं। इससे माहौल बिगड़ता जा रहा है। कुछ माह पहले क्षेत्र में कुछ युवकों ने शराब के नशे में हवाई फायरिंग भी की थी। लोगों की परेशानियों  का बड़ा कारण वाइन शॉप है। इसलिए इसे जल्द स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें